Translate


Home » जोधपुर » तीन मकानों में चोरों ने सैंध लगाकर लाखों का माल उड़ाया

तीन मकानों में चोरों ने सैंध लगाकर लाखों का माल उड़ाया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
119 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। कमिश्ररेट में सूने मकानों में चोरी का सिलसिला नहीं थम रहा है। गत 24 घंटों में फिर तीन सूने मकानों में चोरों ने सैंध लगाकर वहां से लाखों का माल उड़ाया है। शहर में लगातार चोरियां बढ़ रही है, मगर पुलिस नकबजनों तक नहीं पहुंच पा रही है। बनाड़ पुलिस थाने में मूलत: तिलवासनी बिलाड़ा हाल नांदड़ी स्थित तिरूपति नगर निवासी अभिषेक पुत्र मोहनलाल विश्रोई की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह 15 दिनों से अपने पैतृक गांव तिलवासनी गया हुआ था। 10 जून को लौटा तो घर में चोरी का पता लगा। अज्ञात चोर घर से दो सोने की अंगुठियां, एक लॉकेट, चांदी की पायल जोडिय़ां, 17 हजार की नगदी के साथ कैमरें का डीवीआर तोडऩे के साथ अलमारी को तोड़ गए। सीसीटीवी फुटेज में रात को तीन नकबजन घर में घुसते नजर आए है। बनाड़ पुलिस अब इस बारे में चोरों की पहचान के प्रयास कर रही है।

वहीं शंकरनगर चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड निवासी भरत पु9 किशनगोपाल लोहिया ने रिपोर्ट दी कि उसके सूने मकान में चोरों ने सैंध लगाकर वहां से लाखों का सोनाचांदी पार कर गए। चोरी गए सामान का ब्यौरा फि लहाल नहीं दिया गया है। सुखराम नगर राजबाग सूरसागर निवासी पीयूष चावला पुत्र निर्मल कु मार के अनुसार उसके मकान में 4 जून से लेकर 9जून के बीच में चोरी हो गई। वह अहदाबाद गया हुआ था। वह अपनी बहन के इलाज के लिए 4 जून को अहमदाबाद गया था। 9 की शाम को लौटा तो घर में चोरी का पता लगा। छत के रास्ते दरवाजा तोड़ कर चोर प्रवेश कर गए और वहां से चार चांदी के गिलास, चार कटोरियां, चार चम्मच, चार प्लेटें, तीन पायल जोड़ी, 30 चांदी के सिक्कें, उसकी माताजी के सोने की चेन, तीन रिंग, मंगलसूत्र, बाळी के साथ दो लाख की नगदी ले गए। उसके मकान में इससे पहले इसी साल 26 जनवरी को भी चोरी हुई थी। जिसमें भी चोरों का आज तक पता नहीं चला है। पीडि़त पीयूष चावला ने एक राजू भील नाम के एक शख्स पर चोरी का अंदेशा जताया है। फिलहाल पुलिस इस बारे में पड़ताल में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले