तोडफ़ोड़ करने के साथ कर्मचारी के सिर पर मारा लगिया, अस्पताल में भर्ती
मधुहीर राजस्थान
जोधपुुर। शहर के रातानाडा स्थित भाटी सर्कि ल के पास में एक रेस्टारेंट में रात को ग्राहक को ज्यादा टाइम होने का बोलने पर कर्मचारी पर लगिया से हमला करने के साथ तोडफ़ोड़ की गई। इस बारे में एक व्यक्ति को नामजद करते हुए रातानाडा थाने में मामला दर्ज कराया गया है। रोहिचा खुर्द रावलों का चौक लूणी निवासी चक्रवर्ती सिंह पुत्र मानवेंद्र सिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि सोमवार की रात को उसके होटल प्ले क्लब भाटी सर्कि ल पर कुछ ग्राहक बैठे थे। जहां पर लक्ष्य और उसके तीन चार अन्य साथी भी बैठे थे। रात को ज्यादा समय होने पर रेस्टारेंट कर्मचारी नासिर गौरी ने उसे ज्यादा समय होने का कहा था। तब लक्ष्य ने उसे जान की धमकी दी और फिर लगिया से हमला कर दिया। रेस्टारेंट की टेबल कुर्सिया उलटपुलट कर दी गई। लगिया का वार सिर पर लगने से नासिर गौरी को एमजीएच में भर्ती कराया गया। उसके शरीर की हड्डियां भी टूट गई। बाद में आरोपी वहां से भाग गए। रातानाडा पुलिस ने हत्या प्रयास में प्रकरण दर्ज किया है।


