Translate


Home » जोधपुर » बाइक सवार बदमाशों ने पीएचईडी की महिला कार्मिक से बैग लूटा

बाइक सवार बदमाशों ने पीएचईडी की महिला कार्मिक से बैग लूटा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
127 Views

बैग में छह हजार की नगद के साथ जरूरी दस्तावेज थे

मधुहीर राजस्थान

जोधपुर। शहर के सरदारपुरा सी रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने पीएचईडी की महिला कर्मिक के हाथ से बैग झपट लिया। बैग में छह हजार की नगदी के साथ उसका मोबाइल और जरूरी दस्तावेज थे। घटना को लेकर सरदारपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। लुटेरों की तलाश की जा रही है। सरदारपुरा सी रोड यूको बैंक के सामने गली में रहने वाली संतोष प्रजापत पत्नी कालूराम प्रजापत ने रिपोर्ट दी कि वह पीएचइडी में नौकरी करती है। वे सुबह अपने नौकरी के लिए घर से निकली थी। तब बी-सी रोड के बीच में एक बाइक पर दो बदमाश आए और उसका बैग झपट कर ले गए। बैग में छह हजार रूपए, मोबाइल, आधार, पेनकार्ड जनाधार, ऑफिस आइडी आदि दस्तावेज थे। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से लुटेरों की पहचान के साथ तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले