मधुहीर राजस्थान
देसुरी (जगदीशसिंह सिसोदिया)। हनुमत धाम की 21 फुट अष्ट धातु गदा का फालना में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है की कंचन सेवा संस्थान उदयपुर में 84 लाख योनियों को दृष्टि गत रखते हुए हनुमानजी की 84 फुट की 11 मुखी प्रतिमा हनुमत धाम में निर्माणाधीन है इसी क्रम में 21 फुट की अष्ट धातु की गदा के फालना में पहुंचने पर ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों द्वारा जगह जगह भव्य स्वागत किया गया इस गदा का फालना के विभिन्न मार्गों से गुज़रती गई एवं विभिन्न स्थानों पूजा अर्चना का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर झटपट्टिया बालाजी सेवा समिति के अध्यक्ष शिव प्रकाश तिवारी उपाध्यक्ष प्रीतपाल सिंह छाबड़ा,करमवीर मेवाडा सीएलजी सदस्य अमित मेहता,हैप्पी मेवाडा,नरेश कुमार,नीतेश कुमार,विक्रमसिंह,घीसू चौधरी,नरेंद्र बोहरा सहित ग्रामीण, जनप्रतिनिधि समाजसेवी गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


