69 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का पदभार ग्रहण करने पर जोधपुर से गए भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर शुभकामनाएं दी। पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय में पदभार ग्रहण के दौरान जोधपुर शहर भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष उनके साथ रहे और उनको ग़ुलदस्ता भेंट कर उन्हे उज्ज्वल भविष्य की मंगलमय शुभकामना प्रेषित की। जोधपुर शहर से भाजपा के मंडल अध्यक्ष हेमंत जानयानी, भैरुदास वैष्णव, ताराचंद गहलोत, श्यामसुंदर गौड़, माधोसिंह परिहार, सुनील भाटी, राकेश बागरेचा, महेंद्र छगानी, भूपेंद्र सिंघवी, मनीष परिहार, भवानी प्रताप सिंह शेखावत, सुरेश भाटी उपस्थित थे। वहीं भाजपा नेता कमलेश पुरोहित ने उनका स्वागत किया।
