Translate


Home » जोधपुर » जेडीए में भूमि एवं सम्पति निस्तारण समिति की सम्पन्न

जेडीए में भूमि एवं सम्पति निस्तारण समिति की सम्पन्न

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
203 Views
  • ग्राम दईजर में 33 केवी जीएसएस एवं ग्राम चौखा में पम्प रूम निर्माण हेतु भूमि आवंटित
  • कम्पनी कमाण्डर एफ कम्पनी राज्य आपदा प्रतिसाद बल जोधपुर को राजस्व ग्राम देसुरिया विश्नोईयान में भूमि आवंटन
  • ग्राम वीर तेजा नगर व सन्तोडा खुर्द में आंगनवाडी केन्द्र हेतु भूमि आवंटित
  • ग्राम नारवा चारणान में रा.उ.प्रा. विद्यालय हेतु भूमि आवंटित

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। जोधपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त उत्साह चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार, 12 जून को प्राधिकरण की भूमि एवं सम्पति निस्तारण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सचिव डॉ. हरीतिमा, उपसचिव एवं विशेषाधिकारी कंचन राठौड़, उपायुक्त राजपाल यादव, जयपाल सिंह राठौड़, निदेशक आयोजना महेन्द्र चौधरी, निदेशक विधि जगदीश कुमार, निदेशक अभियांत्रिकी महेन्द्रसिंह पंवार सहित संबंधित लिपिक मौजूद रहे।
बैठक में राजस्व ग्राम दईजर के ख.सं. 105 में 132/33 केवी जीएसएस हेतु 3.5 हेक्टेयर भूमि आवंटन का निर्णय लिया गया। बैठक में ग्राम नारवा चारणान के ख.सं. 309 में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हेतु भूमि आवंटन, ग्राम सन्तोडा खुर्द के ख.सं. 135 में कृषि सेवा केन्द्र हेतु एवं पटवार भवन भूमि आवंटन, राजस्व ग्राम देसुरिया विश्नोईयान के ख.सं. 55 में कम्पनी कमाण्डर एफ कम्पनी राज्य आपदा प्रतिसाद बल जोधपुर को भूमि आवंटन एवं ग्राम चौखा के ख.सं. 717 में पम्प रूम के निर्माण हेतु भूमि आवंटन के प्रस्ताव से विस्तार से चर्चा करते हुए भूमि आवंटन का निर्णय लिया गया।
इसी प्रकार ग्राम नान्दड़ा खुर्द के ख.सं. 93 में, ग्राम सन्तोडा खुर्द के ख.सं. 135 में व ग्राम वीर तेजा नगर के ख.सं. 64 में आंगनवाड़ी केन्द्र निर्माण हेतु भूमि आवंटन तथा ग्राम सांगरिया के ख.सं. 179 मंे उप स्वास्थ्य केन्द्र हेतु भूमि आवंटन के प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए भूमि आवंटित करने का निर्णय लिया गया।
विभिन्न गांवों में राजकीय पशु चिकित्सा उपकेन्द्र हेतु भूमि आवंटित
बैठक में ग्राम बिरानी के ख.सं. 235 में, ग्राम बिरानी के ख.सं. 235 में, ग्राम नान्दड़ा खुर्द के ख.सं. 93 में, ग्राम आकथली के ख.सं. 54 में, ग्राम खाराबेरा पुरोहितान् के ख.सं. 718 में, ग्राम शिकारपुरा के ख.सं. 396 में, ग्राम विष्णु नगर धांधिया के ख.सं. 53 में, ग्राम सांगरिया के ख.सं. 179 में, ग्राम उदयसर के ख.सं. 157 में, ग्राम चौपसनी चारणान् के ख.सं. 48 में, ग्राम घंटियाला के ख.सं. 68 में, ग्राम रामपुरा भाटियान के ख.सं. 564 में, राजस्व ग्राम जोइन्तरा के ख.सं. 189/1 में, राजस्व ग्राम खोखरिया के खं.सं. 121 में, ग्राम दुगर के ख.सं. 277 में, ग्राम चिचंडली के ख.सं. 103 में, ग्राम गंगाणा के ख.सं. 2 में एवं ग्राम डोली के ख.सं. 220 में राजकीय पशु चिकित्सा उपकेन्द्र हेतु भूमि आवंटन करने का निर्णय करते हुए भूमि आवंटन से संबंधित कई प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले