Translate


Home » जैसलमेर » उपराष्ट्रपति के दौरे की सुरक्षा के पहुँच रहे पुलिस कमांडो के सिर से आर-पार हुई गोली

उपराष्ट्रपति के दौरे की सुरक्षा के पहुँच रहे पुलिस कमांडो के सिर से आर-पार हुई गोली

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
90 Views

मधुहीर राजस्थान
जैसलमेर। पुलिस की ईआरटी टीम के कमांडो के सिर में गोली लग गई। गोली सिर के आर-पार हो गई। जोधपुर से जैसलमेर आते समय रास्ते में जैसलमेर के पास यह घटना हुई है। घायल कमांडो को गंभीर हालत में जवाहिर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना के बाद एसपी सुधीरकुमार जवाहिर अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली । इसके बाद घायल जवान दिनेश कुमार को लेकर जा रही एंबुलेंस के आगे-आगे खुद की गाड़ी से जोधपुर रवाना हो गए। घायल जवान दिनेश कुमार पुत्र माला राम सांचौर जिले के चितलवाना इलाके के इसरोल गांव के रहने वाले हैं। उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ 13 जून को 2 दिवसीय जैसलमेर दौरे पर आ रहे हैं। उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर ही यहां सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने जवान पहुंच रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले