189 Views
मधुहीर राजस्थान
जैसलमेर । संसदीय कार्य विभाग ,विधि एवं विधिक कार्य और विधि परामर्शी कार्यालय एवं न्याय विभाग के माननीय मंत्री श्री जोगाराम पटेल दिनांक 13 एवं 14 जून गुरुवार से शुक्रवार तक दो दिवस के लिए जैसलमेर भ्रमण पर रहेगें।
निर्धारित यात्रा कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार, 13 जून को संसदीय मंत्री श्री पटेल माननीय उपराष्ट्रपति महोदय श्री जगदीप धनखड़ का स्वर्ण नगरी जैसलमेर पधारने पर स्वागत करेगें। इसके बाद वे शक्तिपीठ मातेश्वरी तनोट माता के दर्शन करने के लिए तनोट जाएगें। वे तनोट माता के दर्शन के पश्चात जैसलमेर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेगें। अगले दिन शुक्रवार, 14 जून को संसदीय मंत्री श्री पटेल जैसलमेर से जोधपुर के लिए प्रस्थान करेगें।


