Translate


Home » जोधपुर » समर कैंप में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

समर कैंप में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
148 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द जोधपुर इकाई की ओर से कक्षा 2 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों हेतु दिनांक 25 मई से 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया जा रहा है, समर कैंप में विभिन्न विषयों की कक्षाएं चल रही है जिसमें सामान्य ज्ञान, अरबी भाषा ज्ञान, नैतिक शिक्षा इत्यादि की कक्षाओ का आयोजन किया जा रहा है । चलाए जा रहे समर कैंप में बच्चों के सर्वांगीण विकास और मनोरंजन हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है – जिसमें कुर्सी रेस, नींबू रेस, जलेबी रेस, और विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताए ।

शिविर मे इन प्रतियोगिताओं के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति लगाव और उसके संरक्षण का भाव जागृत करने के उद्देश्य से एक भ्रमण का प्रोग्राम भी रखा गया, जिसमे बच्चों ने काफी उत्साह से पर्यावरण के प्रति अपनी जिज्ञासा शांत की और उसके संरक्षण हेतु जागरूक भी हुए । यह शिविर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद, स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन और गर्ल्स इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन के जोधपुर इकाई की ओर से संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है । शिविर के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले और श्रेष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट और मोमेंटो के साथ सम्मानित भी किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले