मधुहीर राजस्थान
जैसलमेर। महानिरीक्षक पुलिस, जोधपुर विकासकुमार आईपीएस पुलिस थाना रामगढ एवं तनोट पहॅुचे जहाॅ पर पुलिस गार्ड द्वारा सलामी दी गई तत्पश्चात पुलिस थाना रामगढ़ एवं तनोट का निरीक्षण किया गया एवं थाना पर पैण्डिंग प्रकरणों, सम्मन वारण्ट तामीलात, रेंज स्तर पर चलाए जा रहे विशेष अभियानों की प्रगति रिपोर्ट के बारे में चर्चा कर उचित दिशा निर्देश दिये गये। महानिरीक्षक पुलिस द्वारा पुलिस थाना रामगढ़ में सीएलजी सदस्यों व शान्ति समिति सदस्यों, ग्राम रक्षको की थाना पर सीएलजी मिटीगं ली गई जिसमें सीएलजी सदस्य, शान्ति समिति सदस्य, ग्राम रक्षक व मौजिज लोग उपस्थित हुये जिन्हें सामाजिक सौहार्द बनाये रखने, सोशल मीडिया पर तथ्यहीन पोस्ट व भ्रामक खबर अपलोड नहीं करने की अपील की गई। यातायात नियमों का पालन करने एवं किसी अनजान द्वारा फोन नम्बर से ओटीपी पुछने पर नही बताने, सडक दुर्घटना होने पर तुरन्त पुलिस थाना पर सूचना देने व घायल को शीघ्रताशीघ्र नजदीक अस्पताल पहुॅचाने, साईबर अपराध के बारे में जागरूक रहने की हिदायत की गई तथा आपसी समन्वय एवं सौहार्द बनाये रखने की हिदायत दी गई। सभी को शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने की अपील की गई। जिस पर सभी ने कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। सीएलजी सदस्यों एवं आमजन की समस्याओ को सुना जाकर तुरन्त निराकरण के निर्देश दिए गए।


