मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। लोक संगीत माड शोध संस्थान के अध्यक्ष गुरु गोविंद कल्ला ने बताया कि तिथि अनुसार जोधपुर स्थापना दिवस निर्जला एकादशी को होने वाले समारोह के लिए चयन समिति द्वारा इस वर्ष श्री राम रतन सेवा श्री सम्मान से जिन प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा उनमें संदीप जी महाराज, नरेंद्र नाथ अरोड़ा ,गणपत शर्मा ,बिहारी लाल शर्मा ,शांतिलाल पुरोहित, राजेश पटेल ,डॉ राम गोयल, संदीप काबरा ,राम रतन गुप्ता , डॉ संजय मकवाना, राजेंद्र परिहार, राजेंद्र गहलोत, रमेश त्रिवेदी ,मदन मोहन छंगाणी,चनण सिंह ईन्दा ,डॉक्टर कौशल हरलालका, संजय लोढ़ा , रितिका शुक्ला ,डॉक्टर सुखदेव राव ,राजेंद्र चौधरी ,दीपक जोशी, दीपशिखा पोटलिया, सरस्वती शर्मा दल, सत्संग भवन अध्यक्ष, पाल बालाजी अध्यक्ष, जूना खेड़ापति कमलेश पुरोहित आदि संस्थान के सचिव सुमनेश व्यास ने बताया कि इस इस बार संस्थान अपने 43 वें वर्ष पर श्री राम रतन सेवा श्री सम्मान से सम्मानित कर रहा है इसलिए मीरा भक्ति सरोवर संध्या में इस बार जो अयोध्या में राम उत्सव में जोधपुर के भरतनाट्यम के कलाकारों ने हनुमान चालीसा की प्रस्तुति दी वे ही कलाकार सरस्वती शर्मा के निर्देशन में प्रस्तुति देंगे । मीरा का भजन सोनू कंवर व अन्य कलाकार प्रस्तुत करेंगे ,इस अवसर पर शहर विधायक अतुल भंसाली एवं सूर सागर विधायक देवेन्द्र जोशी ने पोस्टर विमोचन किया ।संस्थान के कोषाध्यक्ष आनंद कल्ला ने बताया कि महिला विद्यालय पी जी महाविद्यालय प्रताप नगर रोड पर सांय 7 बजे 17 जून को जन भागीदारी के साथ समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसकी समस्त तैयारी पूरी कर ली गई है ।


