Translate


Home » जोधपुर » परिवार गांव गया, चोर आठ लाख के आभूषण और 70 हजार चुरा ले गए

परिवार गांव गया, चोर आठ लाख के आभूषण और 70 हजार चुरा ले गए

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
199 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के निकटवर्ती बनाड़ स्थित महावीर नगर नांदड़ी में एक सूने मकान में चोरी हो गई। परिवार के लोग मूल गांव बोरूंदा गए थे। दो दिन से सूने पड़े मकान से अज्ञात चोर आठ लाख के सोने चांदी के जेवरात और 70 हजार की नगदी ले गए। इस बारे में अब बनाड़ थाने में मामला दर्ज कराया गया है। बनाड़ पुलिस ने बताया कि मूलत: बोरूं दा के घोड़ावट हाल महावीर नगर नांदड़ी निवासी गोपालदान पुऋ सांवलदान की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह परिवार सहित 12 जून को अपने गांव गया था। इस बीच घर सूना था। 14 जून को लौटा तो ताले टूटे मिले। अज्ञात चोरों ने घर का सारा सामान अस्तव्यस्त करते हुए वहां 11 तोला सोने के आभूषण के साथ 300 ग्राम चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। अलमारी में रखे 70 हजार रूपए भी ले गए। सूचना पर बनाड़ पुलिस ने मौका मुआयना किया और अब चोरों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले