Translate


Home » जोधपुर » बीएसएफ ने -पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बरामद की साठ करोड़ की 12 किग्रा संदिग्ध हेरोइन

बीएसएफ ने -पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बरामद की साठ करोड़ की 12 किग्रा संदिग्ध हेरोइन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
152 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। श्रीगंगानगर सेक्टर से लगी भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर रायसिंहनगर और अनूपगढ़ इलाके में आधी रात में सूचना के आधार पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के माध्यम से आई 4 पैकेट संदिग्ध हेरोइन दो अलग-अलग स्थानों से बरामद की गई। 14-15 जून की मध्य रात्रि को पाकिस्तान की ओर से आए ड्रोन द्वारा हेरोइन तस्करी की सूचना मिली। उक्त सूचना के आधार पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने ड्रोन की आवाज सुनाई देने पर तुरंत प्रभाव से ड्रोन की दिशा में फायरिंग की।

इलाके की सघन तलाशी के दौरान रायसिंहनगर क्षेत्र से 02 और अनूपगढ़ क्षेत्र से 02 कुल 04 पैकेट संदिग्ध हेरोइन बरामद की गई। तलाशी के दौरान कोई ड्रोन बरामद नहीं हो पाया है, हालांकि पुलिस को गहन इलाके में नाकाबंदी करने की सूचना दे दी गई है, ताकि हेरोइन मंगाने वाले तस्करों को दबोचा जा सके। इस ऑपरेशन के तहत बरामद की गई संदिग्ध हेरोइन का वजन लगभग 12.88 किलोग्राम (पैकिंग सामग्री सहित) है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 60 करोड़ रुपये आंकी गई है।

उक्त बरामद हेरोइन को सीमा सुरक्षा बल आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित एजेंसी को जांच के लिए सुपुर्द करेगी। इससे पहले भी पाकिस्तान द्वारा ड्रोन से भारतीय सीमा में हेरोइन की तस्करी कराने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिसे सीमा सुरक्षा बल के बहादुर जवानों द्वारा लगातार नाकाम किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले