मधुहीर राजस्थान
जैसलमेर। बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र से नव निर्वाचित सांसद उम्मेदाराम बेनिवाल ने तनोट माता मंदिर के दर्शन किये तथा जन सुनवाई की। कांग्रेस प्रवक्ता रूघदान झीबा ने बताया कि नव निर्वाचित सांसद का सर्किट हाउस पहुँचने पर ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष उम्मेदसिंह तंवर ,उपाध्यक्ष देवकाराम माली,कार्यकारी अध्यक्ष अमरदीन फ़क़ीर ,,तगाराम भील,भगवानाराम प्रजापत ने सूत की माला पहनाकर स्वागत किया तत्पश्चात सांसद तनोट माता मंदिर दर्शन के लिए रवाना हुए,लाणेला गाँव में पूर्व सरपंच आंबाराम मेघवाल के नेतृत्व में महिलाओं ने मंगल गीत गाकर स्वागत किया सांसद के साथ ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उम्मेदसिंह तंवर ,पीसीसी महासचिव अंजना मेघवाल,उप ज़िला प्रमुख बीके बारूपाल रहे । इसी तरह सोनू,रामगढ़ गाँवों में सांसद का भव्य स्वागत किया गया । घंटियाली माता मंदिर में दर्शन के पश्चात सासंद ने तनोट माता मंदिर में दर्शन किये,पूजा अर्चना कर देश में ख़ुशहाली,शांति एवं सद्भावना एवं विकास की कामना की । तनोट ग्राम वासियों के बीच जाकर सांसद द्वारा जन सुनवाई की गई जहां महिलाओं एवं बुजुर्गों द्वारा सासंद बेनिवाल का भव्य स्वागत किया गया ।रामगढ़ में पीर मोहम्मद शाह जिलानी की दरगाह पर चादर पेश की सोनु गाँव में पशुओं में कर्रा रोग की समस्या के समाधान हेतु उप निदेशक पशुपालन विभाग को टेलिफोन पर वार्ता कर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए ।


