160 Views
मधुहीर राजस्थान
बगड़ी नगर। क्षेत्र के एक भाजपा नेता के साथ मारपीट का मामला पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। सारंगवास के भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बीजाराम सीरवी ने पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उसके साथ बहादुर सिंह जैतावत में रास्ता रोककर मारपीट की। इस संबंध में उन्होंने पुलिस थाना बगड़ी में मामला दर्ज कराया है। बगड़ी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बहादुर सिंह जैतावत हरियामाली ग्राम पंचायत के वार्ड पंच भी है। इस मामले को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को विधायक शोभा चौहान से भी मिला था।


