Translate


Home » जोधपुर » महाराजा हनवन्त सिंह जी की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ

महाराजा हनवन्त सिंह जी की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
301 Views
मधुहीर राजस्थान

जोधपुर। महाराजा हनवन्त सिंह जी की जयंती के अवसर पर श्री हनवन्त राजपूत हॉस्टल पावटा बी रोड के मुख्य द्वार पर स्थित मूर्ति स्थल पर रविवार प्रातः पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ । श्री हनवन्त एजुकेशनल सोसाइटी के सचिव राजेंद्र सिंह लीलिया ने बताया कि महाराजा गज सिंह जी ने महाराजा हनवन्त सिंह जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया व विधिवत पूजा अर्चना की । इस अवसर पर सेनाचार्य अचलानन्द महाराज , श्री हनवन्त एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ शिव सिंह राठौड़, मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा , सेवानिवृत्ति डीआईजी अर्जुन सिंह राठौड़ , श्री हनवन्त एजुकेशनल सोसाइटी के सचिव राजेंद्र सिंह लीलिया , सदस्य गोपाल सिंह रुदिया प्रो डॉ मूल सिंह राठौड़, भूपत सिंह अवाय , रणवीर सिंह चौहान , शिवमंगल सिंह राठौड़, मारवाड़ राजपूत सभा के महासचिव के वी सिंह चांदरख , कर्नल भोजराज सिंह राठौड़ , कल्याण सिंह राठौड़ , महाराजा गज सिंह शिक्षण संस्थान ओसिया के अध्यक्ष गोपाल सिंह भलासरिया, मोहन सिंह जोधा, वीरेंद्र सिंह शेखावत, मनोहर सिंह राठौड़, डॉ शक्ति सिंह खाखड़की , एन एस जोधा ,रणजीत सिंह ज्याणी , मारवाड़ राजपूत सभा कार्यकारिणी सदस्य गोविंद सिंह प्यावा ,शेषकरण सिंह गागुड़ा , राजेंद्र सिंह पीपरली, नरपत सिंह दड़ा , महिपाल सिंह गंठीया , भंवर सिंह, भंवर सिंह राठौड़ , भंवर सिंह शेखावत , सहित गणमान्य नागरिकों एवं श्री हनवन्त हॉस्टल वार्डन नरेंद्र सिंह चंपावत, मदन सिंह राठौड़ ,प्रभु सिंह, अभय सिंह ,श्याम सिंह, मनोहर सिंह, भीम सिंह शेखावत व हॉस्टल के छात्रों ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले