Translate


Home » जोधपुर » अपने ही घर में काकी का बाजूबंद चुराकर सुनार को बेचने का आरोप

अपने ही घर में काकी का बाजूबंद चुराकर सुनार को बेचने का आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
81 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के माता का थान स्थित अमृत नगर एक घर की अलमारी से 82 ग्राम के बाजूबंद की जोड़ी चोरी हो गई। घटना 20 मई की है और काफी तलाश के बाद पता लगा कि घर के सदस्य द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया है। सदस्य ने इस बाजूबंद जोड़ी को किसी सुनार को बेच दिया है। इसकी कीमत तकरीबन पांच से छह लाख तक है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।
जैसलमेर जिले के भणियाना स्थित डूंगरों की ढाणी निवासी मोतीराम पुत्र दूधाराम जाट ने मामला दर्ज कराया है। इसमें बताया कि उसकी बहन फूली पत्नी ओमप्रकाश यहां जोधपुर में अमृत नगर माता का थान में एक संयुक्त परिवार में रहती है। 20 मई को उसने अपनी अलमारी चेक की तो पता लगा कि अलमारी से 82.960 ग्राम की बाजूबंद जोड़ी चोरी हो गई। काफी पड़ताल के उपरांत पता लगा कि घर के किसी सदस्य ने यह बाजूबंद चुराने के बाद एक सुनार नितेश सोनी को बेच दिया है। काफी जांच पड़ताल के बाद अब नामजद सदस्य के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है। जिसमें पुलिस की तरफ से अब जांच आरंभ की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले