40 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के बोरानाडा क्षेत्र में रहने वाले एक श्रमिक की छत से गिरने पर मौत हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर वह बाद में चल बसा। उसके चचेरे भाई की तरफ से बोरानाडा थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।
पुलिस ने बताया कि मूलत: उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ फू लपुर का रहने वाला 45 साल का वीरेंद्र पुत्र गणेश रामभर यहां बोरानाडा में मजदूरी करता था। वह घर की छत से गिर गया। इस पर उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। उसके चचेरे भाई ब्रजेश ने इस बारे में मर्ग की रिपोर्ट दी।
