Translate


Home » जोधपुर » लापता युवक का शव घर के ही टांके में मिला

लापता युवक का शव घर के ही टांके में मिला

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
237 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित सेक्टर 21 में शनिवार की रात को एक युवक अपने घर से लापता हो गया। इस बारे मेें उसके भाई ने गुमशुदगी दर्ज करवायी। युवक की तलाश की गई मगर वह नहीं मिला। आज दोपहर में घर के ही पानी के टांके में दुर्गंध आने की जानकारी में ढक्कन खोलकर चेक किया तो पता लगा कि युवक का शव पड़ा है। इस पर बाद में चौहाबो पुलिस को सूचना दी गई।
थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि सेक्टर 21 में रहने वाला नरेश सिंधी पुत्र मनोहर सिंधी शनिवार की रात 3-4 बजे अपने घर से निकल गया था। परिवार ने काफी तलाश की मगर वह नहीं मिला। इस पर परिजन की तरफ से रविवार को उसकी गुमशुदगी दर्ज करवायी गई।
थानाधिकारी दवे ने बताया कि आज दोपहर में पता लगा कि घर में बने पानी केे टांके में दुर्गंध आ रही है तब ढक्कन उठाकर चेक करने पर पता लगा कि नरेश का शव पानी में पड़ा है। इस पर पुलिस वहां पहुूंची और शव को बाहर निकला कर अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया। मृतक सरदारपुरा में एक कपड़े की दुकान पर काम करता था और अविवाहित था। परिजन ने कोई शक सुबह फिलहाल जाहिर नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले