Translate


Home » जोधपुर » हॉस्टल में दौड़ाई गाडिय़ां, पिस्टल और धारदार हथियार लहराए

हॉस्टल में दौड़ाई गाडिय़ां, पिस्टल और धारदार हथियार लहराए

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
198 Views
  • क्रॉस केस में कैफे संचालक ने छात्रों पर लगाया हफ्ता वसूली का आरोप

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। महामंदिर पुलिस थाना में एक कैफे संचालक पर पावटा बी रोड स्थित हनवंत राजपूत हॉस्टल में गाडिय़ां दौड़ाने और पिस्टल व धारदार हथियार लहराकर छात्रों को डराने-धमकाने का मामला दर्ज हुआ है। वहीं कैंफे संचालक ने भी हॉस्टल के छात्रों पर हफ्ता वसूली का आरोप लगाया है। छात्रों ने कैफे में तोडफ़ोड़ व मारपीट भी की। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि हनवंत हॉस्टल के वार्डन मदन सिंह पुत्र चैनसिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया कि गत 15 जून को दोपहर में मानजी का हत्था में सरकार कैफे चलाने वाला हरिराम सारण, पुखराज सारण और पांच सात अन्य लोग हॉस्टल में गाडिय़ां लेकर घुसे। इनके पास में धारदार हथियार के साथ देशी कट्टा इत्यादि थे। इन लोगों द्वारा हॉस्टल मेें अध्ययनरत छात्रों को जान की धमकी देकर डराया गया। हॉस्टल परिसर में गाडिय़ां दौड़ाकर हथियार लहराए। वक्त घटना हॉस्टल वार्डन ऑन ड्यूटी थे। बाद में हॉस्टल के अधिकारियों को सूचना दी गई। तब तक आरोपी वहां से भाग गए। हॉस्टल वार्डन ने इस बारे में महामंदिर थाने में हत्या प्रयास एवं धमकाने का केस दर्ज कराया है।
वहीं मूलतया खींवसर के आथुणी ढामिया हाल सरकार कैफे मानजी का हत्था निवासी हरिराम पुत्र लालूराम जाट ने पुलिस को बताया कि गत 15 जून को हनवंत हॉस्टल के छात्र जसवंतसिंह, प्रेमसिंह, शक्तिसिंह, देवेन्द्रसिंह, धीरेन्द्रसिंह और उसके करीब दो ढाई दर्जन साथियों ने एकराय होकर उसके कैफे में घुसकर उसके और स्टाफ के साथ मारपीट की और तोडफ़ोड कर नुकसान पहुंचाया। उन लोगों ने कैफे चलाने के लिए हफ्ता मांगा था। इसकी शिकायत पुलिस में की गई थी। पुलिस में शिकायत करने और हफ्ता नहीं देने पर उन्होंने मारपीट व तोडफ़ोड़ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले