140 Views
शिक्षा, महिला अपराध, लोक अदालत, मजदूर को बताए अधिकार विधिक जागरूकता शिविर – जय थानवी
मधुहीर राजस्थान
पाली (जगदीशसिंह सिसोदिया नारलाई )। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली के तत्वाधान में विक्रमसिंह भाटी,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, (अपर जिला न्यायाधीश) के मार्गदर्शन में आज दिनांक 18 जुन 2024 को नरेगा साइट प्रथम तालाब खुदाई,एदलावास एंव आंगनवाड़ी केंद्र प्रथम एदलावास विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पीएलवी पारस थानवी ने बताया कि पर्यावरण न्याय:हरित राजस्थान की परिकल्पना विशेष अभियान में जल संरक्षण,वनीकरण,कृषि,जलवायु परिवर्तन और इनके प्रभावों के बारे में महिलाओं को जागरूक किया,साथ ही विधिक सेवा प्राधिकरण के आयाम,निःशुल्क विधिक सहायता एवम UDID,निःशक्तता प्रमाण पत्र, मध्यस्थता,घरेलू हिंसा महिला उत्पीड़न आदि के बारे जानकारी प्रदान की। बालिका शिक्षा,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के सम्बंध में महिलाओं को जागरूक किया। इस अवसर पर लक्ष्मी,रेखा देवी मेट पपाराम थावलेसा,नरपतसिहं, रामसिंह आशावत,नेनाराम सिरवी, नाराराम सिरवी,रतन लाल, सहित नरेगा श्रमिकों ने भाग लिया। साथ ही पेम प्लेट वितरण किया गया।


