Translate


Home » जोधपुर » स्व.श्री सुंदरसिंह भंडारी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर पुष्पांजलि अर्पित की

स्व.श्री सुंदरसिंह भंडारी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर पुष्पांजलि अर्पित की

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
84 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात की ओर से आज स्व: सुंदर सिंह भंडारी जी की पुण्यतिथि के पावन अवसर पर उन्हें याद कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कूडी भगतासनी पंचायत सभागार में स्वर्गीय सुंदर सिंह जी भंडारी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात के जिला अध्यक्ष जगराम बिश्नोई ने स्वर्गीय सुंदर सिंह भंडारी के जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा जोधपुर देहात जिला उपाध्यक्ष रावतराम बिंजारिया, जिला उपाध्यक्ष श्रवन चौधरी,भाजपा जोधपुर देहात जिला उपाध्यक्ष धर्माराम प्रजापत, भाजपा किसान मोर्चा जोधपुर देहात के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश बिश्नोई, भाजपा ओबीसी मोर्चा के पुर्व जिला उपाध्यक्ष देयाराम मुंडेल,भाजपा डांगियावास मंडल अध्यक्ष उदाराम गोदारा, कुड़ी भगतासनी मंडल महामंत्री वीरेंद्र मेहरा, भाजपा ओ.बी.सी मोर्चा के धर्मेन्द्र सिंह पंवार,महिला मोर्चा की संतोष गौड, पंचायत समिति सदस्य रमेश कुमार प्रजापत, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर दिलीप सिंह राजपुरोहित, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक सिंह राजपुरोहित, पूर्व मंडल महामंत्री दिनेश सिंह राजपुरोहित, युवा भाजपा नेता पृथ्वीसिंह राजपुरोहित,भाजपा युवा मोर्चा के किशोर राव, युवा भाजपा नेता जसवंतसिंह भांडू , वरिष्ठ भाजपा नेता गणपत भाट, प्रकाश बाबल, कुड़ी भगतासनी वार्ड पंच संजय यादव, महेंद्र गोयल सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय भंडारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का संचालन भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश बिश्नोई ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले