Translate


Home » पाली » पुष्करणा प्रदेश अध्यक्ष, राठौड़ उपाध्यक्ष निर्वाचित संगठन के सदस्यों में हर्ष की लहर

पुष्करणा प्रदेश अध्यक्ष, राठौड़ उपाध्यक्ष निर्वाचित संगठन के सदस्यों में हर्ष की लहर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
177 Views
मधुहीर राजस्थान
देसुरी ( जगदीशसिंह सिसोदिया नारलाई )। भारत का सबसे  वृद्ध शिक्षक संगठन राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का प्रदेश महासमिति अधिवेशन धौलपुर में आयोजित हुआ जिसमें प्रदेश निर्वाचन अधिकारी घनश्याम के निर्देशन में प्रदेश कार्यकारिणी के विभिन्न पदों पर चुनाव संपन्न हुए जिसमें प्रदेश अध्यक्ष पद पर रमेश चंद्र पुष्करणा, महामंत्री महेंद्र लखारा, उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षा अमरजीत राठौड़ निर्विरोध निर्वाचित हुए। जिला मिडिया प्रभारी अल्लारक खां पठान ने बताया कि पुष्करणा दुसरी बार प्रदेश अध्यक्ष व पाली जिले में लम्बे समय तक अध्यक्ष रहे अमरजीत सिंह राठौड़ सातवीं बार प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं पाली जिले के संघ के हजारों सदस्यों में हर्ष की लहर है, पठान के अनुसार पाली जिले के पूर्व मंत्री दिनेश शर्मा अजमेर संभाग के उपाध्यक्ष एवं शैतान सिंह राठौड़ पाली संभाग के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं निर्वाचित समस्त पदाधिकारियों को सैकड़ों स्वजनों शिक्षकों ने बधाई दी पाली जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण सिंह, मंत्री ओमप्रकाश, सभाध्यक्ष विजेन्द्र निर्मल, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, सहित मुकनाराम बाबल, सुमेर सिंह राजपुरोहित, संग्राम सिंह, अमरचंद सामरिया, राजेन्द्र सिंह राठौड़, महेन्द्र सिंह गहलोत, घनश्याम मालवीय,सहित पाली के समस्त उप-शाखाओं के अध्यक्षों व कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले