122 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के भगत की कोठी स्थित जोगमाया कॉलोनी में दिन में अज्ञात चोर घर से पर्स और दो मोबाइल चोरी कर ले गए। पीडि़त ने इस बारे में भगत की कोठी थाने में मामला दर्ज करवाया।
पुलिस ने बताया कि मूलत: उत्तरप्रदेश के बदायु हाल जोगमाया कॉलोनी भगत की कोठी निवासी बिजेंद्र शर्मा पुत्र शिशुपाल सिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह यहां पर किराए पर रहता है। 21 जून को दिन में अपने काम पर गया हुआ था। इस बीच अज्ञात चोर उसके घर में घुसे और दो मोबाइल और पर्स चोरी कर ले गए। पर्स में जरूरी दस्तावेज के साथ कुछ नगदी थी। भगत की कोठी पुलिस मामले में जांच कर रही है।


