Translate


Home » जोधपुर » धवा के ग्रामीणों में दिखा मतदान को लेकर उत्साह

धवा के ग्रामीणों में दिखा मतदान को लेकर उत्साह

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
408 Views
शांतिपूर्ण ढंग से मतदान शुरू
सेल्फी प्वाइंट वोटर्स और युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना

धवा। लोकसभा क्षेत्र जोधपुर के धवा में शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान शुरू हुआ। महिलाएं घूंघट ओढ़ कर गीत गाते हुए मतदान केंद्र पर पहुंची और वोट डाला। बूथ के पास ही महिलाएं लोक गीत गाती रही। वहीं बूथ पर पहली बार वोटिंग करने आ रहे मतदाताओं को बीएलओ द्वारा प्रोत्साहित किया गया। ऐसे में धीरे-धीरे मतदान का प्रतिशत बढ़ता गया। धवा में सुबह वोटिंग प्रतिशत नाम मात्र का था, वह धीरे-धीरे परवान चढ़ा। धवा स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ग्रामीण लंबी-लंबी कतारों में वोटिंग का इंतजार करते नजर आए।

 यह रहा आकर्षण का केंद्र

पोलिंग बूथ के ऊपर लगा हुआ सेल्फी प्वाइंट वोटर्स और युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। वोट डालने के बाद युवाओं ने यहां सेल्फी ली हैं और निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर डाला। कुछ युवाओं ने अपनी सेल्फी को सोशल मीडिया और अपने मोबाइल के स्टेट्‌स पर भी लगाया। उधर, पोलिंग बूथ के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। ऐसे में लोगों ने अपने साथ वाले को ही बूथ के बाहर ही मोबाइल देकर मतदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले