164 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। मैरिंगो सी.आई.एम.एस. हॉस्पिटल ने पाँच अंगों के दान करने की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जिसके परिणामस्वरूप एक ही दिन में जीवन बचाने वाले पाँच प्रत्यारोपण किए गए। यह उपलब्धि अंगों के प्रत्यारोपण के लिए उत्कृष्टता के एक केंद्र के रूप में अस्पताल की प्रतिष्ठा को प्रदर्शित करती है। यह अस्पताल एक ही स्थान पर हृदय, फेफड़े, गुर्दे, यकृत और अस्थि मज्जा जैसे पाँच अंगों का प्रत्यारोपण करता है। गुजरात के भाभर के रहनेवाले 35 वर्षीय मरीज़ की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई और डॉक्टरों ने उसे दिमाग से मृत घोषित कर दिया। सलाहकारों की एक टीम ने मृतक के परिवार से संपर्क किया, जो अपने परिवार के प्रिय सदस्य के अंगों को दान करने के एक अत्यंत मानवतापूर्ण कार्य करने हेतु सहमत हो गए। मैरिंगो सी.आई.एम.एस. हॉस्पिटल में एक मरीज़ के रूप में भेजे गए अंगदान करने वाले व्यक्ति के परिवार के लोगों ने असाधारण उदारता और करुणा का प्रदर्शन किया, जिससे तुरंत प्रत्यारोपण करवाने की आवश्यकता वाले लोगों को जीवन का दूसरा मौका मिल सका। अंग दान करने वाले मृत व्यक्ति से अंगों को प्राप्त करना और उन्हें प्राप्त करने वाले व्यक्तियों में प्रत्यारोपित करना चिकित्सा एवं सहयोगी टीमों के बीच समन्वय के अधिक स्तर की आवश्यकता होती है। रोगी के हृदय, गुर्दे, यकृत और कॉर्निया को सफलतापूर्वक निकाला गया, और इसके परिणामस्वरूप प्राप्त करने वाले अनेक व्यक्तियों की जान बचाई गई, जो अंग दान करने के अहम महत्व और उसके प्रभाव को दर्शाता है। मैरिंगो सी.आई.एम.एस. हॉस्पिटल में अंग प्राप्त करने वाले व्यक्तियों के लिए सबसे अच्छे परिणाम सुनिश्चित करने के लिए विशेषज्ञता वाले 35-40 डॉक्टरों और 30 पैरामेडिकल कर्मचारियों की एक समर्पित टीम द्वारा चार सफल प्रत्यारोपण (1 हृदय, 2 गुर्दे, 1 यकृत) किए गए। मैरिंगो सी.आई.एम.एस. हॉस्पिटल के हृदय प्रत्यारोपण एवं कार्डियोथोरेसिक सर्जरी, मैकेनिकल सर्कुलेटरी सपोर्ट (एम.सी.एस.) के निदेशक डॉ. धीरेन शाह कहते हैं, “हमारे 52वें हृदय प्रत्यारोपण की उपलब्धि को प्राप्त करना, और उसके साथ-साथ एक ही दिन में पाँच अंगों के दान के उल्लेखनीय समन्वयन के परिणामस्वरूप जीवन बचाने वाले चार प्रत्यारोपण, मैरिंगो सी.आई.एम.एस. हॉस्पिटल में हमारी चिकित्सकीय उत्कृष्टता की टीम की लगन और विशेषज्ञता को दर्शाता है। मैरिंगो सी.आई.एम.एस. हॉस्पिटल के चेयरमैन, डॉ. केयूर पारिख कहते हैं, “मैरिंगो सी.आई.एम.एस. हॉस्पिटल की पाँच अंगदान करवाने की उपलब्धि, जिसके परिणामस्वरूप चार लोगों की जान बचाई गई, करुणा और चिकित्सा की उत्कृष्टता के तालमेल का एक शक्तिशाली प्रमाण है। मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक और इस ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डॉ. राजीव सिंघल कहते हैं, “अंगदान मानवीय करुणा के सबसे ऊँचे स्तर का प्रतीक होता है, जहाँ परिवार के लोग अंग प्राप्त करने वाले अनेक व्यक्तियों को जीवन का उपहार देने के लिए अपने दुख को अपने सीने में दफ़न कर देते हैं।



