Translate


Home » जैसलमेर » भाजपा जागी चिकित्सा मंत्री व स्वायत शासन मंत्री को शिष्ट मंडल ने बताई जैसलमेर ज़िले की समस्यायें

भाजपा जागी चिकित्सा मंत्री व स्वायत शासन मंत्री को शिष्ट मंडल ने बताई जैसलमेर ज़िले की समस्यायें

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
193 Views

मधुहीर राजस्थान

जैसलमेर (अमित डांगरा )। जैसलमेर जिले की मेडिकल सुविधाओं के लिए एवं राजकीय जवाहर चिकित्सालय में हो रही अवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्रसिंह खींवसर से भाजपा जैसलमेर के जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा के नेतृत्व शिष्ट मंडल मिला तथा चिकित्सालय में मुख्यतः आईसीयू वार्ड जिसे बने 25 वर्ष हों चुके है किंतु आमजन को सुविधायें नहीं मिल रही है जिसे चालू करवाने, तथा जैसलमेर में मेडिकल कॉलेज बन रहा है उसके पूर्ण होने तक किस प्रकार से अस्थाई रूप से मेडिकल कॉलेज की सुविधा स्थानीय जवाहर अस्पताल में मिल सकती है उस बारे में भी चर्चा की गई। इसके साथ-साथ विशेष कर अस्पताल में सफाई संबंधी व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा कर स्थाई समाधान हेतु भी चर्चा की गई। खींवसर ने शारदा को विश्वास दिलाया कि वे स्वयं शीघ्र जैसलमेर प्रवास के समय सभी समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे। जैसलमेर नगर के सर्वांगीण विकास एव पर्यटन विकास हेतु स्वायत शासन मंत्री झाबरसिंह खर्रा से भी मिलकर चर्चा की गई तथा उन्होंने आश्वासन दिया की इन सभी व्यवस्थाओं को शीघ्र दुरुस्त किया जाएगा और जैसलमेर को पर्यटन नगरी के रूप में विशेष सुविधाएं देकर उसका सर्वांगीण विकास करने हेतु शिष्ट मंडल को आश्वस्त किया। मीडिया प्रभारी बाबू लाल शर्मा ने बताया कि शिष्ट मंडल में अध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा के साथ ज़िला प्रमुख प्रतापसिंह सोलंकी, ज़िला महामंत्री सुशीलकुमार व्यास, पूर्व प्रधान मूलाराम चौधरी व नगर मण्डल अध्यक्ष अरुण पुरोहित साथ रहे।

नगर के वरिष्ठ नागरीक पीराराम ने बताया कि जवाहर हॉस्पिटल की कमी दूर करने हेतू पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी वसुंधरा के कार्यकाल में जैसलमेर कलेक्ट्रेट के सामने धरना प्रदर्शन किया था तब जनता को भरोशा हुआ था कि मुख्यमंत्री स्तर के इंसान के धरने के बाद हॉस्पिटल का कायपलट हो जायेगा लेकिन खुद गहलोत ने पिछले पांच वर्ष में रती भर ध्यान नही दिया विधानसभा चुनाव के समय वर्तमान विधायक छोटूसिंह भाटी द्वारा चुनावी सभा में मंच पर दंडवत लगा कर जनता का सेवक बनकर जिंदगी का अंतिम चुनाव लड़ने की दुहाई देकर जनता से मत प्रदान कर विजय श्री पायी जनता ने भाटी की कार्यशेली देख लोकसभा चुनाव में भाजपा को नकार दिया आगामी समय में नगरपरिषद और पंचायत चुनाव होने है ऐसे में अध्यक्ष शारदा जयपुर डेरा डाल कर रिजल्ट ला सके तो ही जनता का विश्वास भाजपा जैसलमेर में हासिल कर पायेगी पीराराम ने कहा कि हमारी बिरादरी के मत लेने हेतू राज्य और केंद्र आये दिन हमारे फायदे की योजनाओं के कार्यक्रम करने में लग गई है आगे देखते है जवाहर हॉस्पिटल को जीवन दान शारदा किस विधि से दिला पाने में सफलता प्रदान कर पाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले