Translate


Home » जोधपुर » अलग अलग स्थानों से गाडिय़ां चोरी

अलग अलग स्थानों से गाडिय़ां चोरी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
150 Views
मधुहीर राजस्थान

जोधपुर। कमिश्नरेट में वाहन चोरों ने अलग अलग स्थानों से गाडिय़ां चुराई। संबंधित मालिकों की तरफ से पुलिस में रिपोर्ट दी गई है।  भगत की कोठी थाने में दी रिपोर्ट में मूलत: पाली के सिरयारी हाल झालामंड गांव गुड़ा रोड पर रहने वाले सूरजपाल सिंह पुत्र पर्वत सिंह ने पुलिस को बताया कि 25 जून को वह अमृता देवी सर्कि ल के निकट एक होटल के पास में स्टूडेंट लाईब्रेरी में आया था। जहां पर खड़ी की उसकी गाड़ी को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया। इसी तरह महामंदिर पुलिस ने बताया कि बायासा नगर लाम्बिया रोड रास निवासी सुखदेव पुत्र हापूराम माली ने रिपोर्ट दी। इसमें पुलिस को बताया कि पावटा बी रोड पर स्थित एक रेस्टारेंट के बाहर से अज्ञात शख्स उसकी बाइक को चुरा ले गया। जबकि राजीव गांधी नगर थाने में दी रिपोर्ट में नोखड़ों की ढाणी केरू निवासी डूंगरराम पुत्र धन्नाराम देवासी ने पुलिस को बताया कि पैप्सी फैक्ट्री के पास मोकलवास रोड पर खड़ी की उसकी बाइक चोरी हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले