Translate


Home » जोधपुर » निशुल्क ज्योतिष परामर्श कार्यक्रम 6 जुलाई को

निशुल्क ज्योतिष परामर्श कार्यक्रम 6 जुलाई को

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
146 Views

सैनाचार्य अचला नंद गिरी महाराज ने विधिवत रूप से किया पोस्टर का विमोचन
सत्यमेव जयते सिटिजन सोसायटी और सीता ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र का साझा प्रयास
अलग-अलग विषयों के 12 ज्योतिष विशेषज्ञों की सेवाओं का मिलेगा लाभ,राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश गोपाल कृष्ण व्यास होंगे मुख्य अतिथि, आध्यात्मिक चिंतक और प्रश्न कुंडली विशेष साध्वी प्रीति प्रियमवंदा होंगी विशिष्ट अतिथि

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। ज्योतिष क्षेत्र की अलग-अलग विधाओं का लाभ जोधपुर वासियों को निशुल्क रूप से दिलाने के उद्देश्य से जोधपुर के सामाजिक संगठन सत्यमेव जयते सिटिजन सोसायटी और सीता ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में 6 जुलाई को जोधपुर के पांचबती चौराहे स्थित होटल चंद्रा में निशुल्क ज्योतिष परामर्श कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसका विधिवत रूप से पोस्टर का विमोचन सेनाचार्य आचार्य अचला नंद गिरि महाराज ने किया।
सत्यमेव जयते सिटिजन सोसायटी की अध्यक्ष विमला गट्टानी ने जानकारी देते हुए बताया कि, ज्योतिष की विभिन्न विधाएं भारतीय पौराणिक संस्कृति का हिस्सा रही है ज्योतिष के प्रति सभी की सकारात्मक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए 6 जुलाई को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निशुल्क ज्योतिष परामर्श कार्यक्रम सीता ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। इसके लिए विधिवत रूप से रामसा पीर जुगल जोड़ी मंदिर में सेनाचार्य अचलानंद गिरी महाराज ने पोस्टर का विमोचन किया है इस अवसर पर सीता ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र के अध्यक्ष पंडित एस के जोशी, सत्यमेव जयते सिटिजन सोसायटी की एडवाइजरी बोर्ड के निदेशक ललित सुराणा, प्रवीण मेढ, आयोजन समिति की सदस्य दमयंती जांगिड़,अजीत सिंह राठौड़, भूमित्र जोशी,निकिता जोशी,संतोष माहेश्वरी, डॉ भेरू प्रकाश दाधीच,पूजा शर्मा,मोनिका आर करल और खुशी शर्मा सहित दोनों संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।इस आयोजन के मुख्य अतिथि राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश गोपाल कृष्ण व्यास होंगे,जबकि आध्यात्मिक चिंतक और प्रश्न कुंडली विशेष साध्वी प्रीति प्रियमवंदा विशिष्ट अतिथि होंगी।
उन्होंने बताया कि,जन्म कुंडली और प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित एस के जोशी,वैदिक ज्योतिष विशेषज्ञ पंडित घनश्याम द्विवेदी,वास्तु और कर्म काण्ड विशेषज्ञ डॉ भैरू प्रकाश दाधीच,मेडिकल एस्ट्रोलॉजर डॉ मोनिका आर करल,वैदिक ज्योर्तिविद पंडित खींवराज शर्मा,
वास्तु और एनर्जी कंसलटेंट डॉ चंद्रकांत शर्मा,टैरो कार्ड रीडर(हीलर) चैताली हिमांशु जवेरी व ईशानी पटेल,
रेकी चिकित्सा विशेषज्ञ नवीन “ओम जी” रामावत,हस्तरेखा विशेषज्ञ पूजा शर्मा,हस्ताक्षर वास्तु एडवाइजर संदीप भार्गव और वैदिक और न्यूरोलॉजी ज्योतिष विशेषज्ञ इंदु चारण अपनी निशुल्क सेवा देंगी।
इस आयोजन को व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए गठित की गई आयोजन समिति में प्रवीण मेढ,संतोष मेहता, संतोष माहेश्वरी, दमयंती जांगिड़, अजीत सिंह राठौड़, अनिल प्रजापत, प्रभांशु जोशी ,भूमित्र जोशी और निकिता जोशी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले