Translate


Home » जोधपुर » दूसरे दिन भी बरसे बादल

दूसरे दिन भी बरसे बादल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
144 Views

आधे शहर में अच्छी बरसात, सडक़ों पर भरा पानी

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। मानसून की बारिश का दौर शहर में दूसरे दिन भी जारी रहा। आज आधे शहर में अच्छी बरसात हुई। भीतरी शहर में सडक़ों पर नदी की तरह पानी बहने लगा। वहीं पावटा, मंडोर सहित अन्य क्षेत्रों में सडक़ों पर पानी भरने से वाहनों का जाम लगा।
शुक्रवार को दोपहर 12 बजे के करीब हल्की बरसात का दौर शुरु हुआ जो डेढ़ बजे तक तेज हो गई। पावटा, महामंदिर, मंडोर सूरसागर आदि क्षेत्रों में तेज बरसात हुई। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में तेज फिर धीरे बरसात ने मौसम खुशनुमा कर दिया लेकिन उमस बरकरार रही। इससे पहले गुरुवार को शहर में डेढ इंच बरसात ने शहर के हर क्षेत्र में जलभराव की स्थिति हो गई थे। सभी नाले ऑवरफ्लो थे। इधर भैरव नाले में अचानक आए पानी से जुनावों की ढाणी में निर्माणाधीन भैरव नाले के काम को छोड़ कर वर्कर भागे। आज भी यहां निर्माण कार्य नहीं हो पाया है नाले में पानी का बहाव जारी है। इधर बकरामंडी गंगलाव तालाब के आस-पास निचले घरों में पानी भर गया घरों के निवासी को क्षेत्रवासियों ने बाहर निकाला। आज शुक्रवार को भी इन इलाकों से पानी निकालने की कवायद जारी थी ऐसे में फिर बारिश आ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले