Translate


Home » जोधपुर » संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री ने किया मनरेगा कार्यों का शुभारंभ

संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री ने किया मनरेगा कार्यों का शुभारंभ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
105 Views

मुख्य पंप स्टेशन,आवासन मण्डल कार्यालय एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण कर, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। संसदीय कार्य विभाग, विधि एवं विधिक कार्य और विधि परामर्शी कार्यालय एवं न्याय विभाग मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने शुक्रवार को जोधपुर जिले की ग्राम पंचायत कुड़ी भगतासनी में व्यास कॉलेज रोड़ पर स्थित भोमियाजी नाडी पर पूजन के साथ मनरेगा कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मनरेगा के तहत आमजन को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे है। साथ ही, उन्होंने कहा कि इस स्थल को मनरेगा के तहत रमणीय स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। साथ ही, इस नाडी की बाउंड्री वॉल बनाकर इसे संरक्षित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस स्थल का विकास स्थानीय लोगों की मांग के अनुरूप कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके निर्माण से जहां स्थानीय जॉब कार्ड धारक श्रमिकों को रोजगार मुहैया होगा, वहीं इसके बनने से गांव के विकास में चार चांद लग जाएगा।
मुख्य पंप स्टेशन कुड़ी होद का लिया जायजा
संसदीय कार्य मंत्री श्री पटेल ने कुड़ी होद मुख्य पंप स्टेशन पहुंच कर ऑफिस का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से टैंकरों की जीपीएस ट्रैकिंग, टैंकरों से की जा रहे पानी सप्लाई की जानकारी प्राप्त कर, अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही, कार्यालय की साफ सफाई के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने डिमांड के आधार टैंकर की सप्लाई के भी निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, अन्यथा संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आवासन मण्डल कार्यालय का किया निरीक्षण
संसदीय कार्य मंत्री श्री पटेल ने राजस्थान आवासन मण्डल वृत प्रथम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आवासन मंडल कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में अधिकांश अधिकारी एवं कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिस पर मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने उपस्थिति पंजिका, फाइल मैनेजमेंट सहित अन्य इंतजामों की जानकारी ली। एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय की नियमित साफ-सफाई सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालय समय पर आकर अपने कर्तव्य निर्वाह के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने आमजन के सभी कार्य तय समय पर पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, अन्यथा संबंधित के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण
इसी प्रकार संसदीय कार्य मंत्री श्री पटेल ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुड़ी भगतासनी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लेबोरेट्री, सोनोग्राफी कक्ष, ड्रेसिंग रूम, एनसीडी विभाग, कोल्ड चेन रूम का निरीक्षण कर वहां की साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने अस्पताल में डॉक्टर की अनुपस्थित पर नाराजगी जताई। एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जोधपुर ग्रामीण को दूरभाष पर अस्पताल की व्यवस्थाओं से अवगत करवाया। साथ ही, अनुपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों पर नियमानुसार कार्यवाही के भी निर्देश दिए। इस दौरान उपखंड अधिकारी दक्षिण श्री महावीर सिंह जोधा, कुड़ी सरपंच श्री चंद्रलाल खावा, श्री राजेंद्र सिंह, श्री दिनेश सिंह राजपुरोहित सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले