124 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के बोरानाडा क्षेत्र स्थित मामाजी मंदिर के सामने ट्रक चालक की लापरवाही से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसके पुत्र की तरफ से इस बारे में बोरानाडा थाने में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है।
बोरानाडा पुलिस ने बताया कि रावों का बास बासनी सिलावटा निवासी सुनील राव की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके पिता किशोर राव अपनी बाइक लेकर मामाजी मंदिर के सामने से निकल रहे थे। तब एक ट्रक चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बोरानाडा पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया। ट्रक चालक की तलाश जारी है।



