Translate


Home » जोधपुर » जैसलमेर रोड पर बोरे में मिला नाबालिग का शव

जैसलमेर रोड पर बोरे में मिला नाबालिग का शव

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
900 Views

ग्रामीणों ने हाईवे जाम किया, गिरफ्तारी की मांग पर अड़े

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। जिले में जैसलमेर रोड पर नाबालिग की हत्या कर उसका शव रोड पर फेंकने का एक मामला सामने आया है। जिसमें आरोपियों ने नाबालिग की हत्या कर उसका शव को बोरे में डाल कर हाईवे पर फेंक दिया। यहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सुबह सूचना मिलते ही ग्रामीणों और परिजनों ने मौके पर जाम लगा दिया है। आरोपियों को पकड़ने की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। घटना जोधपुर के राजीव गांधी नगर थाना इलाके की रविवार सुबह की है।

जानकारी के अनुसार, 15 साल के नाबालिग का शव आज सुबह जैसलमेर रोड पर झाड़ियों में पड़ा मिला। शव एक बोरे में बंद किया हुआ था। बताया जा रहा है कि हत्या शनिवार देर रात को की गई है। मौके पर राजीव गांधी थाना प्रभारी देवकीचंद ढाका मौजूद हैं और ग्रामीणों से समझाइश के प्रयास किए जा रहे हैं। शव की सूचना मिलते ही, ग्रामीणों और परिजनों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। हाईवे को जाम कर दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले