मधुहीर राजस्थान
जैसलमेर (अमित डांगरा )। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार चुनाव जीतने के बाद पहली मन की बात के 111 वे एपिसोड में जनता को संबोधित करते हुवे कहा की “इतिविरा पुनर्मिलनाय” यानी में विदा लेता हू और फिर मिलता हू और इसी कड़ी में फिर मैं आप लोगो के बीच हू। मोदी ने सभी को अपनी माँ के नाम एक पेड़ लगाने की अपील की साथ ही केरल संस्कृति, पेरिस ओलंपिक व लोकल उत्पादन के साथ आदिवासियो के हूल दिवस की भी चर्चा की। मन की बात कार्यक्रम के ज़िला सयोजक एव ज़िला मंत्री महेंद्र तंवर ने बताया की ज़िले के सभी मंडलो के शक्ति केंद्रों पर यह कार्यक्रम सुना गया। रविवार को शहर के गीता आश्रम शक्ति केंद्र पर भाजपा ज़िलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश शारदा के साथ विधायक छोटूसिंह भाटी, ज़िला प्रमुख प्रतापसिंह सोलंकी, नगरपरिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला, ज़िला उपाध्यक्ष हिम्मताराम चौधरी, ज़िला महामंत्री सवाईसिंह गोगली व सुशीलकुमार व्यास, ज़िला मीडिया प्रभारी बाबूलाल शर्मा, नगर अध्यक्ष अरुण पुरोहित, संभाग मीडिया सह सयोजक जुगल बोहरा, प्रदेश सोसल मीडिया सदस्य नरेंद्र व्यास, ज़िला सोसल मीडिया सयोजक आकाश ओझा, पार्षद देवीसिंह चौहान, गजेंद्रसिंह सोलंकी, जितेंद्र भूतड़ा, नेमदान चारण, देवकिसन चारण, कमलसिंह चौहान, मनोज भाटिया, दीनदयाल माली नवल चौहान आदि ने कार्यक्रम के सीधे लाइव प्रसारण को साथ साथ देखा व सुना।


