मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। पृथ्वीराज नगर जन सेवा समिति एवं एक योगी वैलनेस केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में सफल थेरेपी कैंप का आयोजन हुआ जिसमें दूर दराज से कई लोगों ने आकर थेरेपी करवाई और स्वास्थ्य लाभ लिया पृथ्वीराज नगर में यह थैरेपी कैंप सी 27 सुजाता वैलनेस केंद्र पर आयोजित किया गया जिसमें कॉलोनी वासियों के अलावा झालावाड़ क्षेत्र से और सूरसागर सरदारपुर क्षेत्र से भी कई लोगों ने आकर थेरेपी करवाई जिसमें साइटिका घुटना सर्वाइकल कमर पीठ के पीछे के दर्द एवं जॉइंट टखना और शरीर के बाहरी किसी भी हिस्से में किसी भी प्रकार के दर्द का उपचार करवाया एवं थेरेपी का लाभ लिया थेरेपी करवाने वालों की संख्या 63 रही जनसेवा समिति अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पवार ने बताया कि इस थेरेपी कैंप में वैलनेस के निदेशक श्रीमान प्रमोद कुमार माचरा श्रीमती सुजाता शर्मा ने चिकित्सा संबंधी सेवाओं की जानकारी दी इस कैंप में आयुकेयर के डॉक्टर सोनिया चौधरी दिनेश बेनीवाल सहायक महेश शर्मा निर्मल कुमार बचलस सह सहायक संजू कवर ने सहयोग किया।


