Translate


Home » बाड़मेर » बालोतरा जिला कलक्टर ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर किया पल्स पोलियों महा अभियान का आगाज़

बालोतरा जिला कलक्टर ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर किया पल्स पोलियों महा अभियान का आगाज़

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
135 Views

मधुहीर राजस्थान
बालोतरा (असरफ मारोठी)। पल्स पोलियो महा अभियान के तहत रविवार को 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियोरोधी दवाई पिलाई जा रही हैं। जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पचपदरा पर पल्स पोलियो महा अभियान का आगाज कर नौनिहालों को पिलाईं पोलियो की दवा, जिला कलक्टर ने पचपदरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से पोलियो महा अभियान की शुरुआत की। इस दौरान जिला कलक्टर द्वारा जिले के सभी अभिभावकों से अपने 5 साल तक के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो दवा पिलाने की अपील की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वांकाराम चौधरी ने बताया कि पल्स पोलियो की दवा पिलाने के लिए 3 दिन तक यह अभियान चलेगा। जिसके लिए 1 लाख 74 हजार 475 बच्चों को चिन्हित किया गया है और 352 बूथ बनाए गए हैं। अगर कोई दवा पिलाने के लिए नहीं पहुंच पा रहा है तो नर्सिंग कर्मी दो दिन तक घर-घर जाकर 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले