218 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। अध्यक्ष पंकज भाटी ने बताया कि कल डॉ. ममता परिहार (नर्सिंग अधिकारी/ नर्सिंग ट्यूटर , गवर्नमेंट नर्सिंग कॉलेज एमडीएम केंपस जोधपुर GCON) गीतांजलि विश्वविद्यालय, उदयपुर से पीएचडी पूरी करने पर घांची नवयुवक मण्डल सेवा समिति जोधपुर द्वारा उनके निवास स्थान पर जाकर उनको माला दुपट्टा एवम बुके भेंट कर बधाई एवम शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर घांची महासभा उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश जी परिहार, घांची नवयुवक मण्डल संरक्षक एडवोकेट अशोक जी परिहार, पूर्व अध्यक्ष एवम पार्षद अशोक भाटी, अध्यक्ष पंकज भाटी, सचिव धनराज बोराणा,कोषाध्यक्ष सन्नी परिहार, उप कोषाध्यक्ष राज भाटी ,कार्यकारिणी सदस्य निखिल सोलंकी, पवन धाणादिया,रमेश भाटी, अर्जुन भाटी, इंजी.नवनीत परिहार ,तरुण भाटी आदि सदस्य मौजूद थे।


