Translate


Home » जैसलमेर » शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर गफूरभट्टा में स्टॉप डायरिया अभियान का किया शुभारंभ

शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर गफूरभट्टा में स्टॉप डायरिया अभियान का किया शुभारंभ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
154 Views

मधुहीर राजस्थान

जैसलमेर (अमित डांगरा )। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल बुनकर ने बताया कि डायरिया पर प्रभावी रोकथाम के लिए आगामी 31 अगस्त तक स्टॉप डायरिया अभियान संचालित किया जाएगा , स्टॉप डायरिया अभियान का शुभारंभ जिला मुख्यालय स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गफूर भट्टा में सोमवार को आयोजित किया गया, कार्यक्रम में वार्ड नंबर 10 के पार्षद गिरधरसिंह सोढा व उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (परिवार कल्याण) डॉ एम डी सोनी द्वारा गफूर भट्टा निवासी मनस्वी पुत्री नेमीचंद को तथा कार्यक्रम में 5 वर्ष तक की आयु के उपस्थित सभी बच्चों को ओ आर एस के पैकेट का निशुल्क वितरण कर स्टॉप डायरिया अभियान का विधिवत शुभारंभ किया , डॉ सोनी ने उपस्थित अभिभावकों को स्टॉप डायरिया अभियान के उद्देश्य, महत्व व अभियान अंतर्गत की जाने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की, स्टॉप डायरिया अभियान का करें सफल क्रियान्वयन डॉ सोनी ने बताया कि सभी खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को जिले में स्टॉप डायरिया अभियान के अंतर्गत की जाने वाली समस्त गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन करने व ओआरएस वितरण, दस्त एवं निर्जलीकरण संबंधी जागरूकता आदि गतिविधियों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए है , उन्होंने बताया कि स्टॉप डायरिया अभियान के अंतर्गत आशा सहयोगिनियों द्वारा ओआरएस पैकेट का निशुल्क वितरण, दस्त से पीड़ित बच्चों को जिंक की गोली उपलब्ध कराना तथा दस्त संबंधी जागरूकता , दस्त के बारे में गहन चर्चा , परामर्श संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा सभी चिकित्सा संस्थानों पर ओ आर एस व जिंक कॉर्नर होंगे स्थापित डॉ सोनी ने बताया कि जिला चिकित्सालयो, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों पर ओआरएस एवं जिंक कॉर्नर की स्थापना विभागीय कार्मिकों द्वारा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले