Translate


Home » जैसलमेर » कलक्टर ने पेयजल विभाग के नलकूपों को बिजली कनेक्शन से जोड़ने के दिए निर्देश

कलक्टर ने पेयजल विभाग के नलकूपों को बिजली कनेक्शन से जोड़ने के दिए निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
136 Views

मधुहीर राजस्थान

जैसलमेर (अमित डांगरा)। जिला कलक्टर प्रताप सिंह ने बैठक में राजस्थान सम्पर्क पोर्टल में दर्ज प्रकरणों एवं निस्तारित प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पोर्टल में दर्ज प्रकरणों का निर्धारित सीमा में निस्तारण कर परिवादी को राहत दें ताकि इस पोर्टल के प्रति लोगों का ओर अधिक विश्वास बढ़े। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रकरण जो संबंधित विभागों को भेजे जाते है उनमें भी समय पर उचित कार्यवाही करावें। उन्होंने यह भी हिदायत दी कि पोर्टल में दर्ज प्रकरण नीचे के स्तर से अधिकारी के अपर लेवल पर ऑटोफोरवर्ड किसी भी सूूरत में ना हो इस बात का विशेष ध्यान रखें। जिला कलक्टर श्री सिंह ने सोमवार को जिला कलक्ट्री सभाकक्ष में आयोजित विभागीय गतिविधियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर मुन्नीराम बागड़िया, मुख्य कार्यकारी अधिकारी भागीरथ विश्नोई, युआईटी सचिव जितेन्द्र सिंह नरुका, उपखण्ड अधिकारी पवन कुमार के साथ ही विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

प्राथमिकता से करें नलकूपों का विद्युतीकरण

जिला कलक्टर ने विद्युत विभाग के अभियंता को निर्देश दिए कि वे जलदाय विभाग के नलकूपों को प्राथमिकता से बिजली कनेक्शन से जोड़ने की कार्यवाही करावें। इस सम्बन्ध में सहायक अभियंता विद्युत ने बताया कि आगामी बैठक तक 10 नलकूपों को विद्युतीकृत कर देगें। जिला कलक्टर ने अधीक्षण अभियंता जलदाय को निर्देश दिये कि वे जिले में पेयजल आपूर्ति सुचारु रुप से बनाए रखें एवं इसकी प्रभावी मॉनेटरिंग करें।

मिशन मोड में कार्य कर लक्ष्यों को अर्जित करें

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मिशन मोड में कार्य कर अपने विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति समय पर करावें एवं प्रगति रिपोर्ट को अपडेट करते रहे। उन्होंने बजट घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने विभाग की बजट घोषणाओं में समय पर क्रियान्विति सुनिश्चित करें एवं इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विभाग स्तर पर आमजन की समस्या को धैर्य से सुने एवं उसका जहां तक उनके स्तर से होने वाले काम का निस्तारण कर उसे राहत दें। सहायक निदेशक लोकसेवाएॅं एवं उपखण्ड अधिकारी पवन कुमार ने बैठक पॉवर पोईन्ट प्रजेन्टेशन के माध्यम से विभागवार दर्ज प्रकरणों, निस्तारित प्रकरणों एवं बकाया प्रकरणों की विस्तार से अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले