
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। भारतीय युवाओं के सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन ब्रांड, रियलमी ने आज अपनी चैंपियन सीरीज़ में सबसे नया स्मार्टफोन रियलमी सी63 पेश किया। रियलमी सी63 एक बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन है, जो अपने सेगमेंट में एकमात्र वेगन लैदर डिज़ाईन के साथ स्टाईल और ड्यूरेबिलिटी प्रदान करता है। रियलमी सी63 में 45 वॉट का फास्ट चार्जर दिया गया है, जो इसे बहुत तेजी से चार्ज कर देता है। साथ ही इसकी 5,000 एमएएच की बैटरी भारी उपयोग के बाद भी पूरे दिन पर्याप्त पॉवर प्रदान करती है। रियलमी सी63 में फ्लैगशिप लेवल के एआई अनुभव और इनोवेटिव फीचर्स जैसे एयर गेस्चर, रेनवॉटर स्मार्ट टच और इसका अत्यधिक लोकप्रिय मिनी कैप्सूल 2.0 फीचर दिए गए हैं। इस लॉन्च के बारे में रियलमी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम अपनी चैंपियन सीरीज़ में नया स्मार्टफोन, रियलमी सी63 पेश करके उत्साहित हैं। रियलमी में हम ऐसी इनोवेटिव टेक्नोलॉजी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो हमारे युवा ग्राहकों की जरूरतों और अपेक्षाओं को पूरा कर सके। रियलमी सी63 इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है, और किफायती मूल्य में अनेक आधुनिक फीचर्स प्रदान करता है। रियलमी सी63 को एक प्रीमियम वेगन लैदर बैक कवर के साथ डिज़ाईन किया गया है, जो आम तौर से फ्लैगशिप स्तर के स्मार्टफोन में देखने को मिलता है। इस डिज़ाईन में अपने सेगमेंट के अन्य उत्पादों के मुकाबले ज्यादा बेहतर टैक्सचर है, जो दागों के लिए रजिस्टैंट होने के साथ ज्यादा टिकाऊ भी है। रियलमी सी63 में 45 वॉट का फास्ट चार्जर दिया गया है, जो केवल 30 मिनट में फोन को 50 प्रतिशत तक चार्ज कर देता है। यह केवल एक मिनट की चार्जिंग में 1 घंटे तक का टॉक-टाईम प्रदान करता है।



