Home » जोधपुर » प्रधानाध्यापक कच्छवाहा को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई

प्रधानाध्यापक कच्छवाहा को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
102 Views

मधुहीर राजस्थान

जोधपुर। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गोदारों की ढाणी उम्मेद नगर तिवरी के प्रधानाध्यापक प्रेम सुख कच्छवाहा को सेवानिवृत्ति पर समारोह पूर्वक भावभीनी विदाई दी गई । गत 35 वर्षों से विभिन्न स्कूलों में अपनी सराहनीय सेवाएं देने के बाद राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गोदारों की ढाणी उम्मेद नगर से प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत हुए| प्रधानाचार्य भगवान दान सान्दू पूर्व प्रधानाचार्य हिम्मत सिंह चारण व पूर्व सरपंच भंवरलाल छाबा की उपस्थिति में सोमवार को आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह में भावभीनी विदाई दी गई |गाजे बाजे के साथ आयोजित हुए समारोह में प्रधानाध्यापक प्रेम सुख कच्छवाहा की सेवाओं की सराहना करते हुए उनका माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया| समारोह में पंचायत समिति सदस्य भागीरथ राम विश्नोई विद्यालय प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष राम नारायण विश्नोई उम्मेद नगर क्षेत्र के सभी शिक्षा क्षेत्र के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे |इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक बृजपाल सिंह, चंद्रशेखर, माली जाट ,इंदिरा भगत ,कविता शेखावत के साथ ही विद्यार्थियों ने भी सेवानिवृत्ति प्रधानाध्यापक कच्छवाहा को माल्यार्पण कर उन्हें सम्मान पूर्वक विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER