Translate


Home » जोधपुर » छत से गिरे श्रमिक की अस्पताल में मौत

छत से गिरे श्रमिक की अस्पताल में मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
95 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। निकटवर्ती बोरानाडा क्षेत्र में एक फैक्ट्री की छत से गिरने पर श्रमिक घायल हो गया। जिस पर उसे उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी उपचार के बीच मौत हो गई। चचेरे भाई की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई।
बोरानाडा पुलिस ने बताया कि मूलत: बिहार के भागलपुर हाल बोरानाडा स्थित एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करने वाला श्रमिक अजीत कुमार पुत्र सीताराम मंडल दो दिन पहले फैक्ट्री की छत से गिर गया। तब उसे घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। उसके चचेरे भाई भागलपुर बिहार निवासी राजकुमार पुत्र कानिकलाल मंडल ने मर्ग में रिपोर्ट दी। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजन को सुपुर्द किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले