146 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। चिकित्सा शिक्षा (ग्रुप-1) विभाग के संयुक्त शासन सचिव जगजीत सिंह मोंगा ने आदेश जारी कर डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर के निश्चेतना विभाग के सह आचार्य डॉ नवीन पालीवाल को उनकी मूल विशिष्टता से ईमरजेंसी मेडिसिन विभाग में सह आचार्य नियुक्त किया है। मेडिकल कॉलेज में ईमरजेंसी मेडिसन विभाग पहली बार बनाया गया है। जिसके प्रमुख का पद डॉ नवीन पालीवाल अब संभालेंगे।




