152 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 125 व मेगा हाइवे सरहद कनोडिया पुरोहितान के भूरसिंह नगर के पास देचू की तरफ आ रहे ट्रैक्टर को पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर पलट गया और चालक की मौके पर मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि चौकड़ी तहसील भोपालगढ़ निवासी पप्पूराम माली ने रिपोर्ट दी कि उसके मामा ओमप्रकाश माली पुत्र जेठाराम माली कनोडिया पुरोहितान गांव में नलकूप से खेती करते हैं। सोमवार को कनोडिया पुरोहितान से देचू ट्रैक्टर कल्टी लेकर जा रहे थे तभी पीछे बालेसर की तरफ से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी जिसके कारण ट्रैक्टर सडक़ किनारे पलटी खा गया। हादसे में उनके मामा ओमप्रकाश माली की मौके पर मौत हो गई।



