मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। एक युवती ने एक युवक के खिलाफ दोस्ती करके रेस्टोरेंट में बुलाकर दुष्कर्म करने और इस दौरान बनाए वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का मुकदमा महामंदिर थाने में दर्ज कराया।
थाने में दी रिपोर्ट में एक युवती ने बताया कि महामंदिर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने उससे दोस्ती की और बाद में मिलने के बहाने राजीव गांधी नगर महामंदिर क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में बुलाया। वहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। आरोपी ने इस दौरान अपने मोबाइल से उसके साथ बिताए अंतरंग पलों का वीडियो भी बना लिया। घटना छह मार्च की बताई गई है। पीडि़ता ने बताया कि इस घटना के बाद से आरोपी उक्त वीडियो सार्वजनिक करने की धमकियां देकर उसका शारीरिक और आर्थिक शोषण कर रहा था। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।



