185 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। फलोदी के कुंडल गांव में तालाब में पानी पीने के दौरान एक किशोर का पैर फिसल गया। डूबने से बच्चे की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार कुंडल गांव निवासी विरमदेव (12) पुत्र बलदेव सिंह तालाब पर पानी पीते समय पैर फिसलने से गहरे पानी में डूब गया। विरमदेव अन्य बच्चों के साथ बकरियां चराने गया था। जब विरमदेव को प्यास लगी तो वह पानी पीने तालाब पर गया। इस दौरान पैर फिसलने से वह पानी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। इस दौरान आसपास के बच्चों ने परिजनों को सूचना दी। जिस पर मौके पर पहुंचे परिजन और गांव वालों ने कड़ी मशक्कत के बाद विरमदेव को बाहर निकाला। इसके बाद उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



