125 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के थार ड्राईपोर्ट के सामने डिवाइडर से टकराने पर एक बाइक चालक बुरी तरह घायल हो गया। उसकी अस्तपाल में उपचार के बीच मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने इस संबंध में बोरानाडा थाने में रिपेार्ट दी है। पुलिस ने बताया कि डूंगरपुरा के सनसिया बिछिवाल की संगीता ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह परिवार यहां जोधपुर में मजदूरी करते है। उसका पति हुकमसिंह सैनी बाइक लेकर थार ड्राइपोर्ट से निकल रहा था। तब गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में उसका पति घायल हो गया। जिसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर रविवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द किया।



