मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। राजस्थान वन महोत्सव के तहत ग्राम पंचायत जालेली फौजदार में डांगियावास मंडल अध्यक्ष उदाराम विशनोई के नेतृत्व मे सोमवार को सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया इसके तहत राजकीय बालिका विधालय जालेरी आहिंचा ,अमृता देवी स्मृति उधान व खेल मैदान जालेली फोजदार में अलग अलग स्थानो पर 350 पौधों का रोपण कर लिया सार संभाल का संकल्प वही दूसरे दिन 200 पोधो का रोपण किया जाएगा उदाराम विशनोई ने कहा कि पौधों का हमारे जीवन में बड़ा योगदान है पेड़ पौधों से हरियाली ऑक्सीजन व ज्यादा पेड़ पौधे होने से बारिश अच्छी होती है प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने चाहिए इस मौके पर डांगियावास मंडल उपाध्यक्ष हीराराम ढाका,गणपत सिंह सींवर,सुरेश बाबल,बलवीर सिंह बाबल,सरपंच श्रवण सियाग,पुर्व सरपंच कंवराराम जी, दीनदयाल,मुनाराम,भंवरलाल गोदारा,अमृता देवी उद्यान के अध्यक्ष प्रकाश गोदारा, रमेश,रतनाराम,श्याम बाबल सहित गाँव के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



