Translate


Home » जोधपुर » श्री हनवन्त राजपूत हॉस्टल में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

श्री हनवन्त राजपूत हॉस्टल में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
211 Views
अनेक प्रजाति के पौधे लगाकर लिया प्रकृति व पर्यावरण को बचाने का संकल्प
महाराजा उम्मेद सिंह जी की 121 वी जयन्ती पर पुष्पांजली अर्पित की

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। श्री हनवन्त एजुकेशनल सोसाइटी के तत्वाधान में श्री हनवन्त राजपूत हॉस्टल पावटा बी रोड में शाम को महाराजा उम्मेद सिंह जी की 121वीं जयंती के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर महाराजा उम्मेद सिंह जी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व स्मरण किया ।

श्री हनवन्त एजुकेशनल सोसाइटी के सचिव राजेंद्र सिंह लीलिया ने बताया कि सोसायटी द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए गए। उन्होंने बताया कि गुलमोहर ,आम बादाम, जामुन, शीशम आदि प्रजाति के अनेक पौधे हॉस्टल परिसर में लगाए गए। सभी ने प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।

इन्होंने किया पौधारोपण-
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर डीआरएम रेलवे पंकज कुमार सिंह , श्री हनवन्त एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ शिव सिंह राठौड़, उपायुक्त जेडीए जयपाल सिंह राठौड़ ,उपखंड अधिकारी जोधपुर महावीर सिंह जोधा, उपखंड अधिकारी ओसियां श्रीमती पुष्पा सिसोदिया , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़ कमांडेंट आर ए सी रविराज सिंह शेखावत, प्रो ज्ञान सिंह शेखावत , कोषाध्यक्ष रामचंद्र सिंह जोधा,सचिव राजेन्द्र सिंह लीलिया , रणवीर सिंह चौहान, महेंद्र सिंह राठौड़, वीरेन्द्र सिंह शेखावत , शिवमंगल सिंह राठौड़ , शक्ति सिंह रावलोत , भोपाल सिंह उदावत , दिनेश सिंह बाबरा , हॉस्टलअधीक्षक नरेंद्र सिंह चाम्पावत, मदन सिंह भाटी , भीम सिंह शेखावात व मनोहर सिंह सहित हॉस्टल के छात्रों ने पौधारोपण किया। पौधारोपण से पूर्व महाराजा उम्मेद सिंह जी के चित्र के समक्ष सभी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मारवाड़ के लिए उनके समय में करवाए गए विकास कार्यों का स्मरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले