Translate


Home » बाड़मेर » बालोतरा पुलिस षड़यंत्र पूर्वक एक ही भूखंड को दोबारा बेचकर रूपये हड़पने के दो आरोपीयों को किया गिरफ्तार

बालोतरा पुलिस षड़यंत्र पूर्वक एक ही भूखंड को दोबारा बेचकर रूपये हड़पने के दो आरोपीयों को किया गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
119 Views

मधुहीर राजस्थान
बालोतरा (असरफ मारोठी)। पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही, एक ही भूखण्ड को दूसरी बार बेचान कर प्रार्थी के साथ षड़यंत्र पूर्वक धोखाधड़ी करने के प्रकरण में पुलिस ने वांछित दो मुलजिमों को किया गिरफ्तार, जिला पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने बताया कि वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु जिलेभर में चलाया जा रहा विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार यादव एवं बालोतरा वृताधिकारी सुश्री मनीषा गुर्जर के निकटतम सुपरविजन में बालोतरा थानाधिकारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल महेशा राम मय टीम ने एक ही भूखण्ड को दुसरी बार बेचकर षड़यंत्र पूर्वक प्रार्थी के साथ धोखाधड़ी कर रूपये हड़पने के प्रकरण में वांछित मुलजिम मांगीलाल व जसवंत कुमार को किया गिरफ्तार। इस मामले में बालोतरा थानाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि माननीय न्यायालय में प्रार्थी नीरज कुमार द्वारा पेश सुदा रिपोर्ट में बालोतरा के रेगरपुरा में स्थित मांगीलाल पुत्र आईदान राम के भूखण्ड को जरिये इकरारनामा के प्रार्थी ने 11 लाख रूपये में खरीद कर भूखण्ड खरीद के समय 08 लाख 79 हजार रूपये की राशि को अदा कर दिया, तत्पश्चात मुलजिम मांगीलाल द्वारा उक्त भूखंड जसवंत कुमार को दोबारा बेचान कर प्रार्थी के साथ षड़यंत्र पूर्वक धोखाधड़ी कर रूपये हड़प लिये वगैरा रिपोट पर प्रकरण दर्ज कर अन्वेषण के दौरान मुलजिम मांगीलाल पुत्र आईदान राम व जसवंत कुमार पुत्र सम्पत राज दोनों जाति रैगर निवासी रेगरपुरा पुलिस थाना बालोतरा को एक ही भूखंड दो बार बेचान करना पाया जाने पर आरोपी मांगीलाल व जसवंत कुमार को गिरफ्तार कर मुलजिमानो से अन्वेषण जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले